कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह होंगे शामिल
भिण्ड, 19 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मप्र के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त मेहगांव विधानसभा के ग्राम मानहड़ स्थित टीपी स्कूल में 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से अमृत सरोवर एवं कैच ड्रैन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन सिंह भदौरिया एवं सरपंच मुन्ना भदौरिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भिण्ड सांसद श्रीमती संध्या राय, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया, भाजपा नेता केपी सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया करेंगे।
इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम, अमृत सरोवर की साफ सफाई एवं किसान संवाद कार्यक्रम में भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी जिला के वरिष्ठ नेतागण, पार्टी के सभी पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पार्षदगण, किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, समस्त मण्डल अध्यक्ष एवं उनकी मण्डल टीम कार्यक्रम में आवश्यक रूप से पहुंचे।