ब्रिटेन की महारानी के निधन पर राष्ट्रीय शोक देश के अमर शहीदों का अपमान : डॉ. भारद्वाज

भाजपा बताए- ‘देश नहीं झुकने देंगे, देश नहीं बिकने दूंगा’ के नारे का क्या हुआ?

भिण्ड, 14 सितम्बर। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित करने पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने ब्रिटेन की कहा कि सालों से हम हमको गुलाम बनाए रखने वालों के लिए आखिर हम कैसे राष्ट्रीय शोक घोषित कर सकते हैं। जिन अंग्रेजों के खिलाफ तिरंगे की शान में हमने आजादी के लिए हजारों अमर शहीदों की कुर्बानी दी हों। आज उन्हीं के सम्मान में हम कैसे अपने जान से प्यारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को राष्ट्रीय शोक घोषित कर झुकने को मजबूर कर सकते हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस निर्णय ने पूरे देश के शहीदों और उनके परिजनों का अपमान किया है। भाजपा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारा दिया था ‘देश नहीं बिकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगाÓ उस नारे का क्या हुआ, न देश को पूंजी पतियों के हांथों में बिकने से रोक पाए और न देश को अंग्रेजों के सम्मान में झुकने से। उन्होंने कहा कि देश ने हिन्दुओं के सबसे बड़े धर्म गुरू जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के पंचतत्व में विलीन होने पर राष्ट्रीय शोक घोषित करने की उम्मीद तो रखी थी, लेकिन अंग्रेजों के सम्मान में नहीं? इससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा न हिन्दुओं की हितैषी हैं और न ही देश की। उसे बस सत्ता प्यारी है। सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी भी हद तक गुजर सकती है। कांग्रेस नेता भारद्वाज ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई भी कांग्रेस ने लड़ी थी और देश का सम्मान भी कांग्रेस पार्टी ही रख सकती हैं। देश की जनता अब कांग्रेस के साथ आने के लिए तैयार बैठी है और देश का अपमान करने वाली भाजपा को आने वाले 2023 मध्य प्रदेश और 2024 देश के चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी।