धान, ज्वार, बाजरा समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु जिले में 34 केन्द्र बनाए

15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

भिण्ड, 13 सितम्बर। कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक किए जाएंगे। पंजीयन के लिए जिले में विकास खण्डवार 34 पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। जिन पर किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने विकास खण्ड अटेर के सेवा सहकारी संस्था उदोतगढ़, सेवा सहकारी संस्था अटेर, सेवा सहकारी संस्था दुल्हागन, विकास खण्ड गोहद के विपणन सहकारी संस्था गोहद, सेवा सहकारी संस्था शेरपुर (रायतपुरा), सेवा सहकारी संस्था पिपाहड़ी, सेवा सहकारी संस्था सर्वा, सेवा सहकारी संस्था एण्डोरी, सेवा सहकारी संस्था छीमका, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बरोना, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति चितौरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था ऐनो, विपणन सहकारी संस्था मौ, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था छेकुरी, सेवा सहकारी संस्था जमदारा, विकास खण्ड भिण्ड के विपणन सहकारी संस्था भिण्ड, सेवा सहकारी संस्था विरधनपुरा, सेवा सहकारी संस्था फूफ, सेवा सहकारी संस्था ऊमरी, सेवा सहकारी संस्था दीखतन का पुरा, सेवा सहकारी संस्था चरथर, सेवा सहकारी संस्था नहारा, विकास खण्ड मेहगांव अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था गोरमी, सेवा सहकारी संस्था सुनारपुरा, विपणन सहकारी मेहगांव, सेवा सहकारी संस्था अमायन, सेवा सहकारी संस्था सिमार, विकास खण्ड रौन के प्राथमिक सेवा सहकारी संस्था अचलपुरा (मिहोना हेतु), प्राथमिक सेवा सहकारी संस्था अचलपुरा (रौन हेतु), सेवा सहकारी संस्था मूरतपुरा, विकास खण्ड लहार अंतर्गत विपणन सहकारी संस्था लहार, वृहत्ताकर सहकारी संस्था आलमपुर, सेवा सहकारी संस्था महुआ एवं सेवा सहकारी संस्था वैशपुरा पंजीयन केन्द्र बनाए गए हंै।