केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का शक्ति के साथ किया जाएगा मुकाबला : शर्मा

भिण्ड, 12 सितम्बर। उद्योग क्षेत्र मालनपुर में माकपा और उससे संबंधित जन संगठन सीटू, किसान सभा, महिला समिति, नौजवान सभा आदि संगठनों के नेतृत्वकारी साथियों की बैठक बंद पड़ी बैलसन सोप फैक्ट्री में किसान नेता नारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठको संबोधित करते हुए वरिष्ठ मजदूर नेता देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार कार्पोरेट घरानों के इशारे पर कार्य कर रही हैं, जिसकी वजह से आम जनता का जीना दूभर हो गया है, महंगाई आसमान छूती चली जा रही है, श्रम कानून खत्म किए जा रहे हैं, कृषि कानूनों में संशोधन भी इन्हीं नीतियों की वजह से किया गया था, बिजली के बिलों में बराबर वृद्धि की जा रही है, अगर इन्हीं सारी नीतियों को केन्द्र सरकार उद्योगपतियों के हित में बड़ी तेजी और जोर-शोर से अगर लागू करती रही तो इन सारी नीतियों का पूरी शक्ति के साथ मुकाबला किया जाएगा। केन्द्रीय कमेटी के आह्वान की कड़ी में क्षेत्रीय कमेटी के नेतृत्व कारी साथियों ने निर्णय लिए हैं कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व मप्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 14 से 21 सितंबर एक सप्ताह तक जन आंदोलन करने के लिए माकर््सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं जन संगठनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिसमें निर्णय लिए गए कि आज देश में बढ़ती महंगाई व अराजकता एवं विद्युत अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से विद्युत उपभोक्ताओं पर जबरन बिजली बिल बढ़ाकर जबरन वसूली करना झूठे प्रकरण कायम करना आम बात हो गई है, पर भाजपा की केन्द्र सरकार एवं मप्र की सरकार जबरन वसूलने का कार्य कर रही है।
बैठक को बीरेन्द्र सिंह कुशवाह और हरगोविंद जाटव ने भी संबोधित किया। इसी क्रम में केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एक सप्ताह तक जन आंदोलन, रैली, आमसभा, प्रदर्शन आदि का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 16 सितंबर को एटलस तिराहे से लेकर विकास भवन तक जन संगठनों के आह्वान पर एक रैली पैदल विकास भवन तक जाएगी। जहां प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। 18 सितंबर को हनुमान चौराहे पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शाम 4:30 बजे आम सभा की जाएगी। जिसमें समस्त जनता के हितार्थ हेतु आवाज बुलंद की जाएगी आदि कार्यक्रम प्रमुख हैं।
बैठक में रामगोपाल वाल्मीकि, अनीता गोस्वामी, चोखेलाल, लायकराम, रिंकू गुर्जर, रणवीर सिंह, शिवदयाल, पानसिंह, महिमा विजयराम, नवदीप, राजेन्द्र सिंह, अंगद ओझा, मोहन सिंह, विनोद सिंह, त्रिलोक सिंह, बादामी बाई, रणधीर सिंह विमला, भारती, ऊषा, ममता श्रीवास, रामसिया, लवकतिया टोपो, सावित्री, सुषमा, मुन्नी बाथम, अंगूरी, सुनीता, आशा, पार्वती, मंजू आदि उपस्थित रहे।