विकलांग बल राज्य सचिव को केन्द्रीय कानून राज्यमंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र

भिण्ड, 25 अगस्त। रौन तहसील के ग्राम निवसाई निवासी विकलांग बल राज्य सचिव सौरभ बघेल ने विकलांग होते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने खर्चे पर बदन सिंह बघेल के साथ संयुक्त रूप से करीब 1101 पौधों का भिण्ड जिले के शासकीय विद्यालय, मुक्तिधाम एवं धर्मिक स्थलों पर रोपण किया। गत दिवस अहमदाबाद में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति अनावरण के अवसर पर विकलांग बल राज्य सचिव सौरभ सिंह बघेल को पर्यावरण संरक्षण हेतु 1101 पौधों का रोपण करने पर इस पुनीत कार्य से प्रभावित होकर केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।