वरिष्ठ नेतृत्व की अनदेखी के चलते जिलाध्यक्ष को भेजा पदों से इस्तीफा देने का पत्र
भिण्ड, 24 अगस्त। हाल ही में की गई युवामोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा से नाराज लहार अंचल के एक दर्जन से अधिक भाजपा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर को इस्तीफे पत्र के माध्यम से भेजे हैं। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में चार मण्डलों के अध्यक्ष भी शामिल हैं। इस सभी पदाधिकारियों पर भाजपा पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया है।
लहार क्षेत्र के जिन भाजपा पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफे दिए हैं। उनमें मण्डल अध्यक्ष मिहोना विकास बोहरे, मण्डल अध्यक्ष लहार जबर सिंह कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष असवार अनूप त्यागी, मण्डल अध्यक्ष आलमपुर कुलदीप कौरव, मण्डल महामंत्री लहार दिलीप पाठक, किसान मोर्चा आलमपुर के मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह कौरव, मण्डल महामंत्री मिहोना रुद्रप्रताप सिंह, कार्यालय मंत्री दबोह राजा यादव, लहार मण्डल मंत्री अभय प्रताप सिंह, लहार उपाध्यक्ष राजीव बंसल, मण्डल मंत्री लहार अखिलेश कुशवाह, मण्डल उपाध्यक्ष मिहोना सतेन्द्र चौहान, आलमपुर मण्डल मंत्री भानु चंदेल, आलमपुर मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता राठौर आदि शामिल हैं। सूत्रों से पता चला है कि अभी अन्य पदाधिकारी भी इस्तीफा दे सकते हैं।