आशुतोष शर्मा कांग्रेस के पुन: जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

भिण्ड, 24 अगस्त। मप्र कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, एआईसीसी के सचिव, मप्र कांग्रेस के प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी, पूर्वमंत्री जयवद्र्धन सिंह एवं वरिष्ठ नेतृत्व की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कांग्रेस के युवा नेता आशुतोष शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति पर आशुतोष शर्मा ने जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो कांग्रेस की रीतियों-नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की आबाज उठाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर पूर्व विधायक हेमंत कटारे, विधायक मेवाराम जाटव, पूर्वमंत्री चौधरी राकेश सिंह, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, देवाशीष जरारिया, भगवानदास सैंथिया बाबा, देवभान भदौरिया, जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, विवेक पचौरी, पिंकी भदौरिया, रामहर्ष सिंह, संतोष त्रिपाठी, प्रदीप जैन गुड्डा, डॉ. राजकुमार देशलेहरा, शालू पुरोहित, गिर्राज पुरोहित, दीपक बंटी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।