परिहार और यादव का हुआ स्वागत 

भिण्ड, 23 अगस्त। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र परिहार एवं रामनिवास यादव को भाजपा युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष मौ बनाए जाने पर दोनों युवा नेताओं का फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वागत करने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष मौ गोपाल सिंह कुशवाह, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, मेहबूब खान पार्षद, राजू मिश्रा, बेताल सिंह गौड़, अल्प संख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सोनू खान, अजा मोर्चा के जिला सह प्रभारी आईटी सतीश परिहार, समीर खान एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।