भिण्ड, 21 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अनुशंसा से भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं युवामोर्चा प्रभारी कविता पाटीदार, युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह ने अपनी नवीन कार्यकारिणी जारी की है। जिसमें नीरज पाण्डेय को सुरपुरा मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष पाण्डेय ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने पार्टी ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, मैं पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से भाजयुमो को मजबूती प्रदान करने को लेकर कार्य करूंगा। नीरज पाण्डेय को मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके पार्टी कार्यकर्ताओं, मित्रों और उनके चाहने वालों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में अशोक भारद्वाज, रमेश पाठक, विकास शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र भदौरिया, श्यामसुंदर शर्मा, अवधेश शर्मा, अतुल पाठक, लोकेन्द्र शर्मा, मोहित भदौरिया, अखलेश त्रिपाठी, राजीव बरुआ, शिरोमणि तोमर देहरा, जितेन्द्र पाण्डेय जनोरा, पवन भारद्वाज जनोरा, गिरिराज पाण्डेय (राज), पंकज मिश्रा, संतोष पाण्डेय, कृष्णकांत शर्मा, सोनू करसोलिया, बंटी शर्मा आदि प्रमुख हैं।