भिण्ड, 14 अगस्त। मेहगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत मानहड़ निवासी हर्षवर्धन सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया प्रपौत्र स्व. रायसिंह बाबा को युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा युवक कांग्रेस ग्वालियर शहर का जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्वमंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा का आभार व्यक्त किया है।
जानकारी क अनुसार हैदर सिंह कंसाना के राष्ट्रीय सचिव बनने से यह पद रिक्त हो गया था, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव एवं सह प्रभारी पराग शर्मा की सहमति के अनुसार हर्षवर्धन सिंह भदौरिया की नियुक्ति की गई। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए हर्षवर्धन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।