34 वर्ष के वनवास के बाद गोहद नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा

कांकर निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

भिण्ड, 12 अगस्त। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष का वनवास काटा था। वहीं गोहद नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 34 वर्ष बाद बापसी की है। यहां अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मंजू जगदीश माहौर ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मंजू प्रमोद कामत को 10 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को 14 एवं भाजपा प्रत्याशी को चार मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर सुनील उर्फ सिक्की कांकर नीर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं अपील समिति के लिए वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी राजबेटी अवनीश सेमर व वार्ड 12 से ब्रजेन्द्र यादव चुने गए। निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा विधिवत घोषणा की गई।


गोहद नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस का कब्जा होगा, इसके लिए पूर्वसे ही संकेत मिल रहे थे। हालांकि 18 पार्षदों की संख्या वाली गोहद नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत किसी भी दल के पास नहीं था, गोहद भाजपा की आपसी फूट का कांग्रेस ने फायदा उठाकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। गोहद भाजप के शीर्ष नेता लालसिंह आर्य रणवीर जाटव के सारे प्रयास भिण्ड जिले के कद्दावर नेता डॉ. गोविन्द सिंह के आगे धरे रह गए भाजपा के पूर्व व वर्तमान मंत्री ने स्वयं को श्रेष्ठ मानकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद गंवा दिया। कांग्रेस की ओर से स्वयं डॉ. गोविन्द सिंह कमान सभाल हुए थे। सर्वप्रथम कांग्रेस के पास दो निर्दलीय सहित सात पार्षद थे, लेकिन डॉ. गोविन्द सिंह की रानीतिक परिपक्वता के आगे भाजपा ने घुटने टेक दिए। गोहद विधायक मेवाराम जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, शहर अध्यक्ष विजय मुदगल, बदन सिंह तोमर, भानुप्रताप तोमर, गुड्डू भदौरिया, रवि मुदगल, मुरारीलाल मुदगल, भगवती प्रसाद शर्मा, शैलेन्द्र दशरथ सिंह ने गोहद की जनता को बेहतर प्रशासन देने का बाद किया है।