भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम पंचायत कनेरा एवं गोरमी में निकाली रैली
भिण्ड, 12 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आजादी की 75 में अमृत महोत्सव के तहत भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया के नेतृत्व में अटेर ग्राम पंचायत कनेरा एवं गोरमी में पहुंचकर आजादी राष्ट्रप्रेम की लहर को जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान को अपने घरों पर लगाकर गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा से जुडऩे के लिए ग्रामीण जनों को आव्हान किया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कनेरा एवं गोरमी की जनता को हर घर तिरंगा के लिए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अमृत काल में देश के सर्व स्पर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए सर्व समाज की जनता को जागृत किया। हर-हर तिरंगा अभियान को दृष्टिकोण रखते हुए लोगों को जागृत किया और कहा कि राष्ट्रीय ध्वज किसी पार्टी का झंडा नहीं यह देश का आन बान संदेश का प्रतीक है इसे पूरे सम्मान के साथ नियमों के अंतर्गत फहराया जाए । यह लाखों राष्ट्र भक्तों की कुर्बानी के बाद स्वतंत्र भारत को नसीब हुआ है और हम सब भारतवासी हैं गांव के विकास को तभी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा से जोड़ा जाएगा तब हम संगठित होकर इस राष्ट्रीय ध्वज को अपने घरों पर लगाकर अपनी ताकत को पहचाने और राष्ट्र को कभी झुकने नहीं दें आज हम आज हम सबको प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसके लिए प्रेरणा दी है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि 20 अगस्त को भिण्ड जिला मुख्यालय पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है, जिसमें हम सब किसान की जनभागीदारी ही अति आवश्यक है और ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को लगाते हुए उन्होंने भिण्ड पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा झण्डे का अनुभव अभियान देश के प्रति अनुराग और राष्ट्रप्रेम की जगाने के लिए हम इस अभियान में अपनी जन भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए पूरे गांव को राष्ट्रीय तिरंगे हराकर अभियान को गति प्रदान करें और गांव को मजबूती की ओर ले जाएं।
मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी एवं यात्रा प्रभारी संतोष सिंह मसूरी, मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने ग्रामवासियों को जागृत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमारी भारत की आन बान शान है। इससे हमारी राष्ट्र की भावनाएं जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सबको इस प्रेरणा के साथ जागृत किया है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर गांव-गांव और शहर की चौपालों पर तिरंगा यात्रा पूर्व सम्मान के साथ लगाकर अपनी राष्ट्र की पहचान को सुनामी में बदल कर अपने घरों पर तिरंगा लगाएं।
उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा झण्डे का अनुभव अभियान देश के प्रति अनुराग और राष्ट्रप्रेम की जगाने के लिए हम इस अभियान में अपनी जन भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए पूरे गांव को राष्ट्रीय तिरंगे हराकर अभियान को गति प्रदान करें और गांव को मजबूती की ओर ले जाए। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमकार सिंह यादव, संतोष सिंह भदौरिया, मुकेश यादव, बसंत यादव, नीरज यादव, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय राजावत, संतोष सिंह तोमर, सोमेशकृष्ण शास्त्री, नंदकिशोर सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह गुर्जर, चिंटू पुरोहित, उपसरपंच अरुण महेरे तथा ग्रामीणजन मौजूद थे।