जिले में 285 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 30 जुलाई। भिण्ड जिले में विगत एक जून से 30 जुलाई तक 285.0 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 292.2 मिमी, अटेर में 264 मिमी, मेहगांव में 293.5 मिमी, गोहद में 202.2 मिमी, लहार में 240.8 मिमी, रौन में 218 मिहोना में 318.2 मिमी, मौ में 272.1 मिमी, गोरमी में 463.8 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 285.0 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में शनिवार को भिण्ड में 31.0 मिमी, अटेर में 42.0 मिमी, मेहगांव, गोहद, रौन में शून्य, लहार में 20.0 मिमी, मिहोना में 5.0 मिमी, मौ में 17.6 मिमी, गोरमी में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 13.2 मिमी है।