भिण्ड, 29 जुलाई। भिण्ड जिले में गत एक जून से 29 जुलाई तक 271.8 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 261.2 मिमी, अटेर में 222 मिमी, मेहगांव में 293.5 मिमी, गोहद में 202.2 मिमी, लहार में 220.8 मिमी, रौन में 218 मिहोना में 313.2 मिमी, मौ में 254.5 मिमी, गोरमी में 460.8 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 271.8 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में शुक्रवार की वर्षा भिण्ड में चार मिमी, अटेर में 10 मिमी, मेहगांव, गोहद, लहार एवं रौन में शून्य मिमी, मिहोना में 0.5 मिमी, मौ में 0.4 मिमी, गोरमी में एक मिमी दर्ज की गई है, जिसका औसत 2.8 मिमी है।