भाजपा ने घर-घर जन संपर्क कर कमल खिलाने के लिए मांगें बोट

भिण्ड, 03 जुलाई। नगरीय निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा हैं, वैसे ही भाजपा ने प्रचार-प्रसार और अधिक बढ़ा दिया है। भिण्ड नगर पालिका के सभी 39 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने सघन जनसंपर्क तेज कर दिया है। रविवार को जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया और सभी प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया।


भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत वार्ड क्र.35 में भाजपा प्रत्याशी आरबी सिंह बघेल के समर्थन में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, विधायक संजीव सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कृष्णकांता तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता नगर पालिका भिण्ड के प्रभारी राममिलन शर्मा, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे एवं भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला मंत्री उपेन्द्र राजोरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे, भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज दुबे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन ने वार्ड वासियों ने घर-घर जाकर प्रचार किया। साथ ही मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने आग्रह किया।