भजपुरा गांव में महिला ने लगाई फांसी

माता-पिता ने जताई हत्या की आशंका

भिण्ड, 01 जुलाई। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भुजपुरा में एक विवाहित महिला का शव उसके ही घर में फांसी पर लटका मिला है। विवाहिता के माता-पिता नें आशंका जताई है कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम भुजपुरा निवासी 27 वर्षीय महिला रजनी पत्नी संजू जाटव ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बता दें कि रजनी एक माह पूर्व अपने मायके से ससुराल गई। महिला को एक माह पूर्व महिला के ससुराल वाले पंचायत सहित लेने आए थे जिसके बाद रजनी के माता-पिता ने ससुराल वालों के साथ रजनी को भेज दिया और अब रजनी ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली हैं। महिला का मायका गोहद के घूम के पुरा में है। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने माहिल को फांसी के फंदे पर लटका दिया है, महिला के परिजनों का कहना है कि महिला के पैर जमीन पर लगे हुए थे। उसने आत्म हत्या नहीं की, बल्कि ससुराल वाले ने फांसी के फंदे पर लटका दिया है। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।