किसानों के हित में शिवराज सरकार ने कैबिनेट में लिए अनेकों निर्णय : राजेन्द्र गुर्जर

शिवराज सरकार की कैबिनेट की महत्वपूर्ण योजनाओं को किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे : दैपुरिया
किसान मोर्चा के नेताओं ने मुख्यमंत्री चौहान का जताया आभार

भिण्ड, 25 मई। मप्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान हितों के लिए कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं को संचालित किए जाने का निर्णय लिया है, जिसका भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर और जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाजपा किसान मोर्चा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर और जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मप्र में भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है जिन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विकास की मुख्यधारा से जोडऩे हेतु किसानों के लिए कार्य किया है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट बैठक में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना फसल बीमा योजना के लिए किसानों के हित में 17772.30 रुपए के लिए वित्तीय आकार का लक्ष्य निर्धारित किया है।
भाकिमो नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की किसानों की शिकायतों को देखते हुए खेती का सर्वे सैटेलाइट से कराने का निर्णय लिया है, इस योजना से किसानों को कई प्रकार के लाभ होंगे। उन्होंने कहा कि 22.800 करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी को मंजूरी, जिसमें जिसमें लगभग 16 हजार करोड़ रुपए किसानों और 5584 करोड़ रुपए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा, हमारी सरकार किसान और जनहित ऐसी सरकार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करने वाले किसान नेताओं में प्रदेश मंत्री नंदराम सिंह बघेल, कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर सिंह पवैया, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, अशोक सिंह बघेल, संजीव चौधरी आदि प्रमुख हैं।