कार्यकर्ताओं की दम पर ही लहार में भाजपा की फतह होगी : रसाल सिंह

भाजपा मछण्ड मण्डल की वृहद बैठक आयोजित

मिहोना, 12 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मछण्ड की बैठक ग्राम नदना में संपन्न हुई। जिसमें मार्गदर्शन के रूप में पधारे पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की दम पर ही हम लहार विधानसभा में काफी वोटों के अंतराल से जीतेंगे और यह फतह हम कार्यकर्ताओं की दम पर ही करेंगे। क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद हरीबाबू निराला एवं स्वागत भाषण मण्डल महामंत्री अजय सिंह राजावत पचोखरा ने दिया। इस मौके पर सरपंच शशि भारद्वाज, परमाल सिंह सरपंच, भुजबल सिंह तोमर प्रमुख रूप से मंचासीन थे।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्राणप्रण के साथ अभी से संगठन कार्य में लग जाएं, प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण होता है और बूथ जीता तो चुनाव जीता। आगामी 16 अप्रैल को लहार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं, वहां पर सभी कार्यकर्ता पहुंचे। नगर परिषद मिहोना के पूर्व अध्यक्ष संतोष बोहरे ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को अच्छे ढंग से मनाने की अपील की है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजा साहब मछण्ड नृपेंद्र सिंह जूदेव ने कहा कि अबकी बार लहार सरकार लहार विधानसभा में ऐतिहासिक जीत होगी। मछण्ड मण्डल से भी भाजपा प्रत्याशी की अच्छी जीत होगी। सभी कार्यकर्ता अभी से विधानसभा की तैयारी में लग जाएं। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सिंह पूर्व सरपंच नंदना ने किया। इस मौके पर रुद्रप्रताप सिंह चौहान, धीरज गोस्वामी, प्रमोद दुबे विश्वारी, जीतूसिंह राजावत बगियापुरा, पंकज सिंह राजावत नोधा, मुकेश सिंह रायकोट, लल्लू दीक्षित, गोलू यादव गांध, दिनेश फौजी पचोखरा, पप्पू सिंह राजावत, गिरवर सिंह राजावत, राजवीर सिंह तोमर, बलबीर सिंह, लाखन सिंह, मुन्नासिंह, श्रीकृष्ण तोमर, हरनाम सिंह, सुरेन्द्र सिंह राजावत, अशोक सिंह बाबा, बलराम सिंह राजावत, श्रीपाल बघेल, रामशंकर गौड़, सेवा बघेल, आशाराम बघेल, जितेन्द्र सिंह दोहरे, अरविंद करार, रामनारायण बघेल, पूर्व सरपंच रामबहादुर, जगराम दोहरे आदि उपस्थित थे।