राष्ट्र प्रथम विचार मंच ने शहीद दिवस पर पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

भिण्ड, 24 मार्च। लहार राष्ट्र प्रथम विचार मंच द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस को अमर शहीद दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पूर्व सैनिकों का सम्मान एवं शहीदों के पुण्य स्मरण का कार्यक्रम आयोजन नगर के शा. कन्या उमावि में स्थित शहीद स्तंभ पर किया गया। कार्यक्रम में संयोजक मनोज शास्त्री ने सैनिकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर मोमीन अली काजी, भूतपूर्व सैनिक यूनियन अध्यक्ष राजसिंह राजावत, नाथूराम राठौर, हरचरण बघेल, घनश्याम दोहरे, हरनारायण बघेल, पातीराम बघेल, चंद्रप्रकाश, गेंदालाल, देवीप्रसाद बघेल, राजेन्द्र, नरेश सिंह को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों का स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन राम राजपुरोहित समाजसेवी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह पप्पू, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित, कोषाध्यक्ष अतीस गुप्ता, महामंत्री बाबूलाल टैगोर, नीरज चौधरी, अमित, मोनू उपाध्याय, देवानंद नायक, जमुनादास पचौरी, संजीव चौधरी, अमित तिवारी, आशीष शुक्ला, राजेश व्यास, शेखर गुप्ता, शिवम दीक्षित, रामकुमार शर्मा, रणवीर राठौड़, श्रीप्रसाद राठौर, नरेश सिंह बघेल, रामप्रसाद बघेल, रामबहादुर बघेल, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।