पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ भूमि पूजन

भिण्ड, 09 जनवरी। गणाचार्य विराग सागर महाराज, मप्र शासन के राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 13 से 17 जनवरी तक होने वाले श्री 1008 मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ को लेकर मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य संदीप शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजन कराकर भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज ने कहा कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आज शुभारंभ हो चुका है। कीर्तिस्तंभ पर पंचकल्याणक होना है, वहां पर भूमि पूजन करके वेदी बनाई जा रही है, इसकेे ऊपर पाषाण से बनी प्रतिमाएं भगवान बनेंगी और विधि विधान के साथ पंचकल्याणक यानि भगवान पांच कल्याणक पांचों दिन में दिखाए जाएंगें। इस मौके पर जगदीश जैन, राजेन्द्र जैन बिल्लू, मुकेश जैन, प्रभाष जैन, अशोक जैन, मनोज जैन, अशोक महामाया, चक्रेश जैन, नरेश जैन, प्रभाष मास्टर, निखिल जैन, अमित जैन, राजू जैन, कमलेेश जैन, राजीव जैन, रामखिलाड़ी जैन आदि मौजूद रहे।