गुरू सेवा संगठन का नववर्ष मिलन समारोह संपन्न

भिण्ड, 09 जनवरी। गुरू सेवा संगठन एक ऐसा संगठन है जो जैन संत मुनिराज आर्यिकाओं के आहार विहार उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहता है जिसमें एक सैकड़ा से अधिक महिलायें एवं बालिकायें युवा वर्ग मिलकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी करते हैं। गुरू सेवा परिवार द्वारा नववर्ष मिलन समारोह के अवसर पर विधायक संजीव सिंह कुशवाह का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें वहां मौजूद लोगों ने उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि गुरू सेवा ऐसा संगठन है जो गुरूजनों की सेवा में सदैव तत्पर रहता है। ऐसा संगठन प्रत्येक समाज वर्ग में होना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान आयोजन हो या सामाजिक क्षेत्र हो हमेशा संगठनों के माध्यम से एक होकर सेवा भाव करते रहना चाहिए। इस अवसर पर आभा जैन, सीमा जैन, सरला जैन, रानी जैन, सलौनी जैन, बॉबी जैन, मनोज जैन, शैलू जैन, अजित जैन, यश जैन, रोहित जैन, विवेक जैन पुच्ची आदि लोग उपस्थित थे।