सगर बने भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भिण्ड, 25 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने युवा नेता रविन्द्र सगर उर्फ पिंकी को भारतीय जनता पार्टी भिण्ड अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सगर के जिलाध्यक्ष बनने पर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष शर्मा, विनोद माहौर, सौरभ पांडेय, महेश श्रीवास्तव, बृजकिशोर भटेले, सुरेश बोहरे, रामसिया जाटव, भीकम कौशल, नरेश गुप्ता, कालीचरण कुचिया, मुरारीलाल अग्रवाल, ललित अग्रवाल, जुगल सोनी, राजेश नागर, प्रदीप भारद्वाज, प्रमोद कामत, विक्रम शर्मा, संतोष प्रजापति, नारायण प्रजापति, राधेश्याम गौड़, गौरव राज सोनी, राहुल शर्मा, विधराम शेजवार, केपी राठौर, कौशल भटेले, राम भटेले, अर्चना शर्मा, सुमन गुप्ता, रिंकू भटेले, धर्मेन्द्र कंसाना, गिर्राज शर्मा, विकास श्रीवास, मोनू बोहरे, हरिओम भटेले, अनिल भरद्वाज, विनय भारद्वाज, शेली जादौन, दिनेश श्रीवास, रामप्रसाद कुशवाह व भाजपा नगर मण्डल ने बधाई दी है।