बृद्धाश्रम में फल वितरण कर भाजपा ने मनाई अटल जी की जयंती

भिण्ड, 25 दिसम्बर। भाजपा मण्डल के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने अपने साथियों के साथ सेवढ़ा रोड स्थिति माँ गजानन बृद्धाश्रम में जाकर बृद्धजनों को फल वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाई। इस अवसर मण्डल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुर्जर, रामअख्तियार सिंह गुर्जर, मण्डल महामंत्री राजू मिश्रा, सुल्तान मौर्य, सोमबीर शिवहरे, महबूब पठान, पंकज कुशवाहा, विमल कुशवाहा, नरेन्द्र कुशवाह, रामकेश गुर्जर, सोनू खान, रामू कुशवाह, रघुराज गुर्जर जितरबई, कोमल यादव, डॉ. बेताल गोड, रामनरेश कुशवाह, गुप्ता जाटव, बबली यादव, सोनू शर्मा, राजेश कुशवाह आदि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्तिथ थे।