महंगाई और बेरोजगारी को भ्रष्टाचार की भट्टी में झोंकने वाले किस मुंह से मना रहे है सुशासन दिवस
भिण्ड, 25 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी किसी दल के नही देश के हर भारतीय नागरिकों के दिल के नेता थे। भाजपा आज उनके सिद्धांतों के विपरीत कार्य कर रही है। कुशासन सरकार के मुखिया उनके जन्मदिन पर सुशासन की बात करे तो ये उनका भी अपमान है। यह बात कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कही।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वज ने सुशासन दिवस मना रही भाजपा पर आरोप लगाते हुआ कहा कि प्रदेश को अपने 17 सालों के कुशासन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की भट्टी में झोंकने वाले भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह किस मुंह से सुशासन दिवस मना रहे हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया तंत्र हावी है, भाजपा के संगठन मंत्री, विधायक, मंत्री खुद लूट मचा रहे हैं फिर ये सुशासन की बातें उनके मुंह से बिल्कुल शोभा नहीं देती हंै। भ्रष्टतंत्र ही भाजपा का मूल मंत्र है फिर सुशासन दिवस मनाना का क्या औचित्य है जनता सब समझती है। श्री भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कमर तोड़ महागाई, बेरोजगारी, किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने वाली भाजपा के कुशासन से जनता निजात पाना चाहती है।
यह कुशासन नहीं तो और क्या है?
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वज ने कहा आज पूरे प्रदेश और भिण्ड जिले में खाद, बीज की कमी रही,खाद की जगह पुलिस के डंडे किसानों को ईनाम में मिले, अब उसकी बाजरा, धान की खरीद न करना कुशासन का प्रमाण है। जबकि जिले के दो-दो मंत्रियों के होते ये हालत उनके मुंह पर तमाचा है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में फिस्सडी
कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा जिला स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में फिसड्डी आया, टूटी सड़कें, जगह जगह गंदगी के ढेर कुशासन का जीता जागता प्रमाण है। इसलिए आज देश के महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर से भाजपा को उनके आचरण के विपरीत कुशासनिक व्यवस्था देने पर माफी मांगनी चाहिए।