भिण्ड, 18 दिसम्बर। गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंघ उप्र इटावा के पास कुनैरा स्थित ग्राम में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए 10 दिसंबर को भिण्ड से मंगल विहार करके गए थे। वहां पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन के पश्चात शनिवार को वापस भिण्ड नगर के लिए पद विहार करते हुए पधारे। यहां सकल जैन समाज के साथ अहिंसा ग्रुप व जिला पंचायत सीईओ जेके जैन ने आचार्य संघ की आगवानी इन्दिरा गांधी चौराहे के पास की। जगह-जगह पर सामाजिक संगठनों, गुरू सेवा मण्डल, राष्ट्रीय विराग सागर मण्डल, चैत्यालय मन्दिर कमेटी, अहिंसा ग्रुप, हर्ष बहु मण्डल, पाश्र्वनाथ महिला मण्डल, आदिनाथ दिगंबर जैन कुआं मन्दिर आदि ग्रुपों के सदस्यों ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन आरती करते हुए स्वागत किया। आचार्य संघ इटावा रोड, सिटी कोतवाली, परेड चौराहा, सदर बाजार से बाताशा बाजार स्थित चैत्यालय जैन मन्दिर पहुंचा।
इस अवसर पर गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज ने कहा कि आज के दिन रूर ग्राम के निवासी श्रमणाचार्य विशुद्ध सागर का जन्म हुआ था। जिन्होंने अपने स्वाध्याय से जगत के प्राणी मात्र को जैन दर्शन के बारे में बताया आप सब उनका 50वां स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप मे मना रहे हैं। आचार्यश्री ने कहा कि आप केवल पर द्रव्य पुद्गल की जयंती मना रहे हंै, निज द्रव्य तो अपनी आत्मा है। आत्मा में पाएजाने वाला सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र है। गुण प्रभावशाली हो जाते हैं, उन युक्त से आत्मा जिस शरीर में विराजमान हो जाती है, तो वह शरीर सार्थक हो जाता है। इसलिए अपनी आत्मा का कल्याण करने के लिए मोक्षमार्गी बनें।
आचार्य के जन्म दिवस पर कराया भोजन
गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज के शिष्य श्रमणाचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज की 50वीं जयंती को स्वर्ण जयंती के महोत्ससव के रूप में मनाने के लिए अहिंसा ग्रुप द्वारा गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ को डायरी पेन एवं जापमाला भेंट स्वरूप प्रदान की। साथ ही गुरू पूजन एवं गरीब असहाय झुग्गीग झोपड़ी में रहने वाले लोगों को भोजन एवं रोटी बैंक के माध्य म से साधु संतों को भोजन व मरीजों को विराग विशुद्ध भोजनालय के माध्यम से जिला चिकित्साहलय में खिचड़ी का वितरण कराया।
गुरू भक्ति आनंदयात्रा
श्रमणाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के स्वर्ण जयंती महोत्सीव के अवसर पर गणाचार्य विराग सागर महाराज की आरती एवं गुरू भक्ति एवं आनंदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के तमाम सामाजिक संगठनों ने भागीदारी की।
गणाचार्य का ससंघ हुआ आगमन
गणाचार्य विराग सागर महाराज का नगर में जैसे ही आगमन हुआ, वैसे ही नगर में विराजमान आचार्य संघ की आगवानी के लिए इटावा रोड स्थित जिला पंचायत के समीप पहुंचा। वहां पर गुरू वंदना कर गणाचार्य विराग सागर महाराज की आगवानी की। साथ ही मुनि संघ को गले लगाकर उनका सम्मान रखा।