भाजपा नेताओं एवं महिला मोर्चा ने दी बधाई
भिण्ड, 18 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने श्रीमती रजनी दीक्षित श्रीमती एवं सरोज जोशी को मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है। जिन्होंने प्रदेश संभाग एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया एवं पार्टी के नेता एवं महिला मोर्चा की बहनों ने बधाई दी है।
श्रीमती रागिनी दीक्षित श्रीवास्तव केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुई थी, मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी और चार बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्य किया। सोनी, अमायन वार्ड से जनता का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का नेतृत्व किया अब भाजपा में संगठन और सत्ता को मजबूती देते हुए कार्य कार्य करेंगी।
श्रीमती सरोज जोशी भी सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुई थी, काफी संघर्षशील महिला कार्यकर्ता रही हैं जिन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र में सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विचारधारा और भाजपा संगठन के अनुशासन का उदाहरण देते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल हुई।
दीक्षित श्रीवास्तव एवं जोशी को बधाई देने वालों में सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, लोकसेवा प्रबंधन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांता तोमर, पूर्व नप अध्यक्ष ममता भदौरिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा पूर्व सरपंच रूबी चौहान, आभा जैन, राजकुमारी जैन, श्रीमती अनन्या शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशीला नरवरिया, महिमा चौहान, अर्चना शर्मा, बबली तोमर, सुधा राठोर, गीता राजावत, पिंकी शर्मा, बेबी राठौर, संगीता कौशल, पूर्णिमा भदौरिया, अनीता चोपड़ा, विनीता सोनी, ऊषा नगरिया आदि प्रमुख हैं।