भिण्ड, 16 दिसम्बर। शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा द्वारा कांग्रेस जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष कासिम बेग को बनाया गया है। उन्होंने अपने मनोनयन पर कहा है कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वाह मैं पूरी ईमानदारी, लगन और मेहनत के साथ करूंगा और भिण्ड शहर के अंदर जो भी जन समस्याएं मेरे मार्गदर्शन में लाई जाएंगी उनका निराकरण करने की कोशिश करूंगा। उनके मनोनयन पर नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कासिम खान, रेखा भदौरिया, रामजीलाल शाक्य, सूरजपाल सिंह राजावत, नईम पठान, संजय यादव, रीना चौहान, आमिर खान, इरशाद खान, नौशाद खान, साहिल पठान, मोहम्मद जैद कुरैशी, वारिस काजी, नाजिम मिर्जा आदि लोगों ने बधाई दी।