भिण्ड, 16 दिसम्बर। भाजपा संगठन में कार्यकर्ता को कितनी अहमियत मिलती है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बीती शाम मौ नगर में नप के पूर्व अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव के जन्मदिन के दिन देखने को मिला। मौ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव का मौ में उनके निवास स्थान पर जन्मदिन मनाने के कार्यक्रम की जानकारी भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य को रावतपुरा में चल रहे शिविर में लगी, तो वे तत्काल मौ में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता मर्याद सिंह यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मलित होकर आशीर्वाद देकर उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पूर्व नपअध्यक्ष मर्याद सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।