भिण्ड, 04 दिसम्बर। शा. महाविद्यालय मेहगांव में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्यू इंडिया-75 के तीसरे चरण में भारत को क्षय रोग से मुक्ति करने के लिए भाषण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य आरके सक्सेना एवं कार्यक्रम अधिकारी गिरिजा नरवरिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिन छात्राओं ने क्षय रोग उन्मूलन हेतु भाषण दिया। उनमें शताक्षी शर्मा, कृतिका शर्मा, दामिनी त्यागी, सपना वर्मा, राखी नरवरिया, लक्ष्मी, आरती कुशवाह, प्रियंका कुशवाह, शैलेन्द्र, रानू शर्मा, कीर्ति त्यागी, माधुरी त्यागी, आकांक्षा, प्रियंका शर्मा, शालिनी, आकृति, पूजा, शैली, रामा भदौरिया, रिया सोनी आदि के द्वारा क्षय रोग उन्मूलन हेतु भाषण के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया। यह रोग अन्य देशों की तरह भारत के लिए भी एक समस्या बनता जा रहा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक करना अति आवश्यक है, इस रोग को इलाज के द्वारा खत्म किया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रो. आरके डबरिया, प्रो. अनुग्रहदत्त शर्मा, प्रो. राधाकृष्ण शर्मा, प्रो. दुर्गेश गुप्ता, डॉ. हर्षद मिश्रा, प्रो. सुनील बंसल, प्रो. शिवप्रकाश नरवरिया, प्रो. वंदना श्रीवास्तव, प्रो. पुरुषोत्तम सिंह तोमर, अंबुजा गुप्ता, पूरन लाल, पूरन सिंह, रमेश कुमार शर्मा, कांति गर्ग, शैलेन्द्र, रमन एवं सुशील चौधरी मौजूद रहे।