डॉ. गुप्ता का जीवन समाजसेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित रहा : आर्य

– डॉ. सुशील गुप्ता की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भिण्ड, 11 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील गुप्ता की उठावनी एवं श्रद्धांजलि सभा बद्रीप्रसाद की बगिया गीतांजलि मैरिज गार्डन आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के नेता, पदाधिकारी, शहर के चिकित्सक, व्यापारी एवं सर्वसमाज के लोगों ने डॉ. गुप्ता को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांलि सभा में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य कहा कि डॉ. सुशील गुप्ता ने अपने पिताजी स्व. प्रभुदयाल गुप्ता के विचारों को समाज तक पहुंचाने का कार्य किया। वे ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में एवं भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ में रहकर अनेक राजनीतिक समाज सेवा के पद पर कार्य किया। वह संगठन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर भाजपा की विचारधारा को समाज के अंतिम छोर तक के लक्ष्य का संकल्प लेकर कार्य किया हम सब उनके अनुकरणीय विचारों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कि डॉ. सुशील गुप्ता ने संगठन की विचारधारा को लेकर उन्होंने सर्व समाज में कार्य किया। भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर आंदोलन में उनके पिताजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. गुप्ता आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार के साथ सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहेगी। वे समाज और पार्टी के समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता थे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने कहा कि डॉ. गुप्ता समाज और पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता थे।
श्रद्धांजलि सभा में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, संजीव कंकर, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजैरिया, अनिल कटारे, अनिल सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिलामंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, डॉ. तरुण शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिवकुमार राजैरिया, डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. एनसी गुप्ता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन एवं उपेन्द्र सिंह भदौरिया, सियाराम सोनी, शोभित अग्रवाल, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, रोहित शाक्य, मोनू नरवरिया एवं उनके परिवारजन सुरेश गुप्ता एडवोकेट, डॉ. पंकज गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, अतुल गुप्ता सहित काफी लोग शामिल थे।