-जिला अभिभाषक संघ ने विरोध प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
भिण्ड, 10 अक्टूबर। उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के विरुद्ध क्राइम ब्रांच पुलिस ग्वालियर द्वारा दर्ज किए गए अपराध को लेकर जिले के अभिभाषकों ने कड़ा विरोध जताया है। अभिभाषक संघ भिण्ड के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एडीएम भिण्ड को ज्ञापन सौंपा है।
अभिभाषकों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने राजनैतिक दबाव में आकर श्री मिश्रा के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। यह कार्यवाही अवैध और दुर्भावनापूर्ण है, जो उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से की गई है। जिला अभिभाषक संघ ने मांग की है कि अनिल मिश्रा एडवोकेट के विरुद्ध दर्ज झूठे प्रकरण को तत्काल वापस लिया जाए अन्यथा प्रदेशभर में अभिभाषक संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
ज्ञापन देने वालों में संतोष हिन्नारिया, हिमांशु शर्मा, रामकरन शर्मा, पंकज दीक्षित, रामदत्त शर्मा, गिरजेश शर्मा, विपिन बघेल, विजय चौधरी, सुधाकर शर्मा, उमाकांत मिश्रा, दीप्ती जादौन, सत्यम नारायण, मनीष श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, संतोष कुशवाह, योगेश दीक्षित, आशुतोष शर्मा, रामेश्वर तिवारी, दीपचंद तिवारी, रामराज सिंह कुशवाह, भानसिंह, अभिलाख सिंह यादव, भानुप्रताप शर्मा, जगदीश सिंह तोमर, नरेश सिंह, महेश सिंह चौहान, कुलदीप पुरोहित, संतोष कुमार शर्मा, रवीन्द्र शर्मा, गीतेश शर्मा, मयंक शर्मा, मुकेश दुबे, राजकिशोर समाधिया, जगदीश प्रसाद, शिवम सिंह राजावत, होतम सिंह, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, अवधेश शर्मा, नीरज शर्मा, अभिषेक शर्मा, अश्वनी शर्मा, अरुण कुमार समाधिया, नागेन्द्र सिंह जादौन, विकास जोशी, नीरज श्रीवास्तव, रामदुलारे शर्मा, आकाश शर्मा, ओमप्रताप सिंह भदौरया, सुभाष कटारे, राजकुमार दुबे, अजय सिंह कुशवाह, सतेन्द्र सिंह भदौरिया, मनीष पाण्डेय, कंचन जैन, भगतराम शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।