– जिला स्तरीय राज्य स्तरीय हैंडबाल जूनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ
भिण्ड, 10 अक्टूबर। समाज को सही दिशा देने में खेलों की भूमिका मुख्य है, हैंडबॉल भिंड के लिए नया खेल है जैसे केनोइंग कयाकिंग था। इस खेल में बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कर रहे हैं, यही अपेक्षा हैंडबॉल के खिलाड़ियों से है। अच्छा खेलो और देश, प्रदेश, जिले के साथ भिण्ड का नाम रोशन करो। यह बात प्रेम महल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कही। उन्होंने टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन गगन शर्मा और आभार प्रदर्शन जन अभियान जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने किया। दो दिवस ने इस प्रतियोगिता में 45 से अधिक से मैच खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के शुभारंभ उपरांत विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा भिण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं यदि उनको उचित अवसर मिलें तो वह अपने साथ साथ जिले, प्रदेश ओर देश का नाम ऊंचा कर सकती हैं। हैंडबॉल जैसे नवीन खेलों में भी बेटियों की भागीदारी प्रशंसनीय है। कार्यक्रम को सियाशरण यादव, अशोक सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव ने कहा कि जिले में राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 10 तारीख से 12 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 400 से अधिक बालक बालिका भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता अटेर रोड स्थित दो गार्डन प्रेम गार्डन और शुकदेव गार्डन में संपन्न होगी।
इस अवसर पर मप्र हैंडबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजकुमार सेंगर, जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजगोपाल यादव, उपाध्यक्ष द्वय शिवमंगल सिंह भदौरिया, विजय सिंह भदौरिया, खेल प्रशिक्षक रामबाबू सिंह कुशवाह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, सीएमओ मोहना सियाशरण सिंह यादव, उपाध्यक्ष बार एसोसियन रघुनायक सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल मांझी, धमेन्द्र सिंह तोमर, समाजसेवी अशोक सिंह तोमर, छतरपुर से अरविंद सिंह यादव, रिटायर इंस्पेक्टर पीएस रावत सहित खेल प्रेमी बंधु और प्रदेश से 32 जिलों से 22 टीमों के खिलाड़ी मौजूद थे।