– ग्राम मेहदवा आश्रम में वैदिक पद्धति से हुआ अंतिम संस्कार
भिण्ड, 12 जुलाई। जिले के रौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम मेहदवा आश्रम के महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर रामेश्वर दासजी महाराज का 86 वर्ष की आयु में गत रात्रि चंद्रलोक हॉस्पिटल ग्वालियर में इलाज के दौरान परलोक गमन हो गया। वे काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे।
जानकारी के अनुसार लगभग 45 वर्ष पूर्व श्रीश्री 1008 योगीराज परशुराम दास महाराज ने अपने शिष्य महामण्डलेश्वर रामेश्वर दासजी महाराज को अपनी उत्तराधिकारी बना गए थे। तभी वे आश्रम की व्यवस्थाएं संचालित कर रहे थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार वैदिक पद्धति के अनुसार चंदन की लकडी एवं नारियलों से मेहदवा आश्रम में किया गया। मुखाग्नि महेश महाराज पुजारी ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में दंदरौआ धाम के महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज, 1008 बलराम दास महाराज देवाचार्य वृन्दावन धाम सहित सैकडों संत, राजनेता, समाजसेवी, पत्रकार, गणमान्य नागरक एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।