राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य 12 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भिण्ड, 11 जुलाई। भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्षलाल सिंह आर्य गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ मण्डल में 12 जुलाई को अल्प प्रवास पर सुबह 10 बजे से देहगांव, गुहीसर, अड्डूपुरा, मौ नगर परिषद के वार्ड एक, 5, 12, 14, किटी में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचेंगे। आर्य पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश भाजपा के आव्हान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम मण्डल मौ के शक्ति केन्द्र असोहना के बूथ क्र.268 पर शा. उमावि अंधियारीखुर्द परिसर में दोपहर एक बजे आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं से नियत समय पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपेक्षा की है।