विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं तीन जून से, तैयारियां पूर्ण

– सभी आयोजन होंगे नि:शुल्क, दिया जाएगा पर्यावरण का संदेश

ग्वालियर, 02 जून। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन से पांच जून तक दीनदयाल सिटी मॉल फूड कोर्ड थर्ड फ्लोर ग्वालियर में तीन दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
संस्था की संयोजिका डॉ. शिखा कट्ठल ने बताया कि संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। तीन जून को सुबह 9:30 बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में पर्यावरण थीम पर आधारित होगी। जिसमें वर्ग ए में 5 से 8 साल तक के बच्चे अपना मन पसंद कुछ भी बना सकते हैं, वर्ग बी में 9 से 14 साल तक के प्रतिभागी पर्यावरण थीम पर चित्रांकन करेंगे, वर्ग सी में 15 साल से ऊपर वाले बच्चों को पर्यावरण थीम पर आधारित चित्रांकन करना होगा। चार जून को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 2 आयु वर्ग में पर्यावरण थीम पर सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग रहेंगे और प्रतिभागी विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस पर दीनदयाल सिटी मॉल के बाहर मेन रोड पर सुबह सात बजे से राहगीरों को पौधे वितरण किए जाएंगें। संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। जिसके लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। विशाल जैन, डॉ. मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों से आयोजन में भाग लेने की अपील की है।