* साई के एक्सीलेंस सेंटर में चयनित होने वाले प्रदेश के पहले बॉक्सर हैं प्रिंस यादव
* नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने किया सम्मान एवं दीं शुभकामनाएं
ग्वालियर, 22 मई। ग्वालियर के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है। शहर के उदयीमान मुक्केबाज (बॉक्सर) प्रिंस यादव का चयन स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा रोहतक हरियाणा में संचालित देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुआ है। इस संस्था के लिए चयनित होने वाले प्रिंस यादव मप्र के पहले बॉक्सर हैं। प्रिंस यादव नगर निगम ग्वालियर के खेल प्रसाल के खिलाडी हैं। उन्होंने सब जूनियर, स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सहित प्रदेश व राष्ट्र स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल हासिल कर ग्वालियर का नाम रोशन किया है।
साई में चयन होने पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित उनके कोच एवं शहर के खिलाडियों व खेल प्रेमियों ने प्रिंस का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। निगमायुक्त ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नगर निगम की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सन 2020 में प्रिंस यादव की उम्र 10 वर्ष थी तब से एकलव्य खेल परिसर के बॉक्सिंग रिंग में कोच संतोष अर्गल के अंडर में कोचिंग लेना प्रारंभ किया। वित्तीय स्तिथि ठीक न होने के कारण और सीखने की लगन एकलव्य खेल परिसर के कोच संतोष अर्गल ने बॉक्सिंग किट उपलब्ध कराई जिससे प्रिंस की ट्रेनिंग जारी रही। परिवार की वित्तीय स्तिथि ठीक न होने के कारण प्रिंस यादव को एकलव्य खेल परिसर मैं बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी सहायक नोडल खेल अधिकारी द्वारा खेलने के लिए बिना फीस के उपलब्ध करवाई गई जिससे उसके खेल में निरंतर निखार आया। प्रिंस की माताजी गृहिणी हैं, पिताजी सुरजीत यादव जो कि पहलवानी करते थे और उसका एक भाई है जो परिवार का एक मात्र मध्यम है घर की व्यवस्था के लिए। प्रिंस यादव का चयन स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नैशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीबीएसई), रोहतक (हरियाणा) में हुआ, जिसमें प्रिंस यादव मप्र का पहला बॉक्सर खिलाडी है। साई सेंटर द्वारा प्रिंस यादव को रहना, खाना, बॉक्सिंग किट, ए क्लास बॉक्सिंग ट्रेनिंग के साथ पढाई का भी खर्चा संस्था वहन करेगी।
उपलब्धियां : एसजीएफआई सब-जूनियर स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट, सीबीएसइ स्कूल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व, ओपन सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप ब्रोंज मेडलिस्ट, सीबीएसई वेस्ट जोन चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट एवं सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया।