मालनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

भिण्ड, 11 फरवरी। मालनपुर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के उपाध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 57 भी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मालनपुर मंडल अध्यक्ष उदय सिंह कुशवाहा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल संगठन कर्ता एवं प्रखर चिंतक थे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश तोमर, जनप्रतिनिधि मेहताब सिंह गुर्जर, जिला किसान मोर्चा मंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गौड, रामावतार शर्मा, पार्षद पुत्र रॉकी जैन, फतेह सिंह कुशवाह, महिला मंडल अध्यक्ष सोना जैन, पिंकी राठौर, राजू गौड आदि लोग उपस्थित रहे।