भिण्ड, 11 फरवरी। अटेर विधानसभा क्षेत्र के फूप मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई।
मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे ने अपने उदबोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताएं मार्ग पर चलें पंडित जी प्रखर राष्ट्र वादी एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रेरणा स्त्रोत थे। वे भारतीय जन संघ के संस्थापक एवं हमारे पथ प्रदर्शक थे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का आदर्श जीवन और पूर्ण विचार हम सबको सदैव राष्ट्र उत्थान एवं जन कल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, पूर्व नप उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह राजावत, सूर्य भदौरिया, लाल राजावत, राकेश राजावत सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।