जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कलेक्टर ने मुख्य समारोह में ध्वज फहराया
जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

भिण्ड, 26 जनवरी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी के जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड पर ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के साथ परेड की टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।
मुख्य अतिथि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी के मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े। मुख्य समारोह में परेड की टुकडिय़ों ने हर्ष फायर किया। इसके बाद परेड की टुकडिय़ों में 17वीं वाहिनी एसएएफ, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर डिविजन, आईपीएस अकादमी भिण्ड, गाईड दल भिण्ड, स्काउट दल भिण्ड, शौर्य दल भिण्ड एवं पुलिस बैण्ड दल की टुकडिय़ों ने सलामी दी।

परेड के नेतृत्व में परेड कमाण्डर सूबेदार इंद्रपाल सिंह राठौर एवं द्वितीय कमान टूआईसी सूबेदार आदित्य मिश्रा ने संभाली। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीवास्तव ने परेड के बाद मार्च पास्ट वाली टुकडिय़ों के कमाण्डरों से पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने परिचय कराया। कलेक्टर ने लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
मुख्य समारोह में जिला पंचायत, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, आदिम जाति कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग भिण्ड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्योग एवं अंत्यावसायी वित्त विकास निगम, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगर पालिका भिण्ड द्वारा मनोहारी एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
कलेक्टर श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह अंतर्गत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम 17वीं बटालियन एसएएफ भिण्ड, द्वितीय जिला पुलिस बल महिला एवं तृतीय जिला पुलिस बल पुरूष को पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की। स्कूल परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम एनसीसी सीनियर डिविजन बॉयस, द्वितीय एनसीसी सीनियर डिविजन गल्र्स एवं तृतीय आईपीएस अकादमी भिण्ड को पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने झांकियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कल्याण विभाग को प्रथम, शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान भिण्ड को द्वितीय एवं कृषि विभाग भिण्ड को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरुष्कार प्रदान किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शा. महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि एवं विवेकानंद उमावि रेमजा का पुरा को प्रथम, शा. सीएम राइस विद्यालय क्र.2 को द्वितीय एवं एमजीडी विद्यालय भिण्ड को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए। इसीप्रकार अधिकारी/ कर्मचारी, पुलिस एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरुष्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, एसपी डॉ. असित यादव, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, एएसपी संजीव पाठक, सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, अधिकारी/ कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और भारी संख्या में शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।