थाने में पहुंचकर गले मिले ससुर-दामाद
रविन्द्र बौहरे
ग्वालियर 27जनवरी:- ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र जवाहर कॉलोनी के पास बस्ती में चल रहे शादी समारोह के दौरान शराब पार्टी कर रहे ससुर और दामाद में अचानक विवाद हो गया। जिसमें दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरबाजी में कई मकानों के कांच टूटे और कई गाड़ियां भी फूट गईं। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें दोनों तरफ से लोग पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए माहौल शांत किया। पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों ने पारिवारिक विवाद की बात बताते हुए राजीनामा कर लिया वहीं ससुर और दामाद गले मिलते नजर आए। इस पूरे प्रकरण पर कंपू थाना पुलिस का कहना है, कि दोनों पक्ष थाने आए थे। दोनों पक्ष राजीनामा कर वापस चले गए। यदि कोई और शिकायतकर्ता शिकायत करने आता है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।