मुंबई में सम्मानित होगी भिण्ड की बेटी आरती

भिण्ड, 17 दिसम्बर। उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए भिण्ड की बेटी को प्राइड ऑफ यंग हिन्दुस्तान अवॉर्ड 2025 से आगामी पांच जनवरी को मुबई में सम्मानित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए प्रकर्ष फाउण्डेशन भिण्ड की अध्यक्षा आरती सिंह भदौरिया ने बताया कि उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्राइड ऑफ यंग हिन्दुस्तान अवार्ड 2025 से आरती राजावत पुत्री सुनीता अजय सिंह राजावत बीटीआई रोड शांति नगर भिण्ड निवासी शहर के शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड की एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से 15 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड पांच जनवरी को कल्याण मुंबई में यंगिस्तान फाउण्डेशन द्वारा दिया जाएगा। यहां बता दें कि आरती राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड कर्तव्य पथ नई दिल्ली 2020 में भागीदारी करने वाली चंबल क्षेत्र की एक मात्र छात्रा रही है तथा वर्तमान में प्रकर्ष फाउण्डेशन की सदस्य हैं।