राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने चलाया जागरूकता अभियान

भिण्ड, 14 दिसम्बर। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में शनिवार को ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नगर में पत्रक वितरण कर ऊर्जा संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया है।
दिनों दिन ऊर्जा की बढती मांग और आपूर्ति कम होने से ऊर्जा का संकट दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। ऐसे में ऊर्जा का संरक्षण ही ऊर्जा की वृद्धि का कारगर तरीका है, समाज में जागरूकता के अभाव में ऊर्जा की बचत नहीं करते हैं। यह बात प्राचार्य डॉ. विजय कुमार शर्मा ने कहीं। सार्वजनिक रास्तों पर दिन में भी लाइट जलती रहती है। इस अवसर पर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विजय शर्मा, हवलदार इंद्रजीत सिंह, डॉ. नीरज यादव, डॉ. भगवान सिंह निरंजन, डॉ. शिवेन्द्रमनी शुक्ल, अनिल चौधरी संजय नायक, मनोज गुप्ता समस्त स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं ने शपथ ली इसके पश्चात नगर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पंपलेट के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।