भिण्ड, 23 सितम्बर। पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन सुशांत कुमार सक्सेना, पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में, एसडीओपी गोहद सौरभ कुमार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. संतोष यादव के मार्गदर्शन में बंदूक स फायर कर दहशत फैलाने वाले एक वर्ष से अधिक समय से फरार आरोपी को मौ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना मौ क्षेत्रार्गत बंदूकों से फायर कर दहशत फैलाने वाले आरोपीगण विनोद शर्मा व मदनमोहन शर्मा निवासीगण उपमन्यु का पुरा करवास थाना मौ के विरुद्ध थाने में अपराध क्र.182/2023 धारा 308, 294, 34 भादंवि का पंजीबद्ध किया गया था, उक्त प्रकरण में धारा 25/27 व 29/30 आम्र्स एक्ट इजाफा की गई थी। जिसमें आरोपी विनोद शर्मा एक वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी विनोद शर्मा को ग्राम उपमन्यु का पुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय गोहद में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में मौ थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, झांकरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक प्रभात, प्रधान आरक्षक पानसिह, इरशाद अली, आरक्षक गिर्राज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, महेश यादव, राकेश तोमर, व्हीडीएस वीरसिंह कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही है।