भिण्ड, 17 अक्टूबर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने हेतु गठित की गई फ्लाइंग स्क्वाड टीम के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर संशोधित टीम में विधानसभा क्षेत्र अटेर के थाना क्षेत्र पावई के लिए माध्यमिक शिक्षक शाउमावि पीपरी दिनेश सिंह भदौरिया को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं सहायक पशु चिकित्सक रिपुदमन सिंह यादव को रात्रि आठ बते से सुबह आठ बजे तक, विधानसभा क्षेत्र लहार के लिए सहायक उप निरीक्षक मण्डी लहार संदीप सिंह तोमर को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं सहायक पशु चिकित्सक अधियारी नीलकमल मांझी को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक, थाना क्षेत्र दबोह में लिय प्राचार्य शा. उत्कृष्ट उमावि लहार नरेशपाल सिंह को सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक एवं पीसीओ जनपद लहार उमाशंकर को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक थाना क्षेत्र आलमपुर के लिए प्राचार्य शा. कन्या हाईस्कूल अलमपुर भरत शरण तिवारी को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं मण्डी निरीक्षक आलमपुर सुदामा प्रसाद शर्मा को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक, थाना क्षेत्र रावतपुरा के लिए प्राचार्य शा. बालक उमावि आलमपुर योगेन्द्र कुमार प्रजापति को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र लहार डॉ. नरेन्द्र सिंह भदौरिया को फ्लाइंग स्क्वाड नियुक्त किया है, साथ ही उक्त फ्लाइंग स्क्वाड के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
इसीप्रकार विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के थाना क्षेत्र अमायन के लिए एडीईओ जनपद मेहगांव विपिन श्रीवास्तव को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं कृषि विकास अधिकारी मेहगांव अखिलेश शाक्य को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक, विधानसभा क्षेत्र गोहद के थाना क्षेत्र गोहद के लिए विकास खण्ड समन्वयक जनपद गोहद ब्रजेन्द्र शर्मा को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं मण्डी सचिव गोहद कौशल सिंह गुर्जर को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक, थाना क्षेत्र गोहद चौराहा के लिए क्रीडा अधिकारी शा. महार्षि महाविद्यालय गोहद प्रदीप कुमार को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भानूप्रताप सिंह घुरैया को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक, थाना क्षेत्र एण्डोरी के लिए सहायक उप निरीक्षक मण्डी गोहद भगवती चरण सगर को सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक एवं ग्राम कृषि विकास अधिकारी राजकुमार सिंह राठौर को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक, थाना क्षेत्र मालनपुर के लिए एडीईओ जनपद गोहद रामप्रकाश आर्य को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं एडीईओ जनपद गोहद मुकेश कुमार चर्तुवेदी को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक एवं थाना क्षेत्र मौ के लिए उपयंत्री जल संसाधन गोहद सुखराम गोयल को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक तथा सहायक उप निरीक्षक मण्डी मौ उदयभान सिंह यादव को फ्लाइंग स्क्वाड नियुक्त किया है। साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है।