आप पार्टी के पदाधिकारियों मौ क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में किया जनसंपर्क

भिण्ड, 26 अगस्त। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोहद विधानसभा क्षेत्र क्र.13 के मौ अंचल के दर्जनभर गांवों में पार्टी पदाधिकारियों और संभावित प्रत्याशियों के साथ पहुंचकर डोर-टू-डोर जन संपर्क किया और पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल की 10 गारंटी को आम जनता को बताया। साथ ही पंजाब, दिल्ली की तर्ज पर मप्र में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग की अपील की।
गोहद विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के पांच संभावित प्रत्याशी जिनमें यशवंत पटवारी, प्रेमसिंह जाटव, दिनेश माहौर, पूरन सिंह नागर, महेश करारिया और उनके साथ पार्टी के ब्लॉक इंचार्ज कुलदीप सिंह चौहान (केडी), कौशल सिंह गुर्जर, लवली पण्डित, धर्मसिंह जाटव के साथ लेखाराम मिस्त्री, लच्छीराम बिसारिया, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तोमर, सोबरन सिंह तोमर, धर्मेन्द्र माहौर, मदन जाटव, प्रदीप नागर, सोनू शर्मा, अजय माहौर, नंदराम कुशवाहा, ज्ञानसिंह माहौर, रामेन्द्र सिंह कुशवाहा, कालीचरण उचाडिया ने ग्राम रुपावई, बडैरा, असौहना, अंधियारीकलां, अंधियारीखुर्द और देगवां में जनसंपर्क किया। आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जोश खरोस के साथ पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और गोहद से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।