राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित रहेगा पीएम मोदी का जन्मदिन : मंत्री ओपीएस

कल से सात अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भिण्ड, 15 सितम्बर। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि सत्ता और संगठन के केन्द्रीय प्रदेश नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है, साथ ही यह सुखद संयोग है कि सात अक्टूबर को उनके गवर्नेंस हेड के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के निर्देशानुसार सेवा और अभियान चलाएगी। यह बात उन्होंने भिण्ड सर्किट हाउस पर प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कही। इस मौके पर भाजपा के सुभाष मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी, वन खण्डेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित जैन भी मौजूद थे।
राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करते हुए समाज में रचनात्मक, सामाजिक, स्वच्छता अभियान, अन्न वितरण एवं गरीब कल्याण के कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित होंगे। इस अभियान को ग्राम एवं नगर केन्द्र के साथ बूथ स्तर तक सफल बनाने में जुटें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मदिन की कार्य योजना को कार्यकर्ताओं के बीच सरकार के सभी जनप्रतिनिधि और कहा कि हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह कर कार्यक्रमों जनता तक ले जाने की कार्य योजना है।

वैक्सीनेशन अभियान की सफलता के लिए जुटें

राज्यमंत्री भदौरिया ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम के लिए मंडल से अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। हमारे कार्यक्रम बूथ स्तर तक सफल हों, इसकी मॉनीटरिंग भी करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर प्रदेश सरकार 71 लाख वैक्सीनेशन का अभियान चलाएगी। इस अभियान में कार्यकर्ता नमो टीका के रूप में प्रत्येक बूथ पर 111 वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस तरह वैक्सीनेशन के दोनों अभियान कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुए हैं। उसी तरह इस अभियान को सफल बनाने में जुटें। पूरे भारत में 64 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है, जिसमें भिण्ड जिले से 12 लाख लोगों ने टीके लगवाए हैं। आठ लाग और बाकी हैं, जिन्हें हम तीन दिन के अंदर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए लोगों के बीच जाकर अधिक से अधिक टीके लगवाने के लिए सरकार और संगठन का कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेगा कि प्रथम और दूसरा दोस्त अवश्य लगवाएं क्योंकि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए ये महत्वपूर्ण कवच है।

नमो उपवन तैयार कर 71 पौधारोपण करें

राज्यमंत्री भदौरिया ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत 16 सितंबर को हर जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सात अक्टूबर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मप्र की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं बनाई है जिसमें स्व सहायता समूह योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाकर रोजगार दिए जाएंगे ताकि वह स्वयं आत्मनिर्भर बनकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाएं।