हम सब मिलकर पेड़ लगाएं, जीवन को खुशहाल बनाएं

भिण्ड, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकलांग बल मप्र के प्रदेश सचिव प्रो. शिवराज उर्फ सौरव बघेल ने अटेर तहसील के ग्राम गोअरकलां में एक दर्जन पौधों का रोपण किया। उन्हें प्रकृति से अत्यधिक लगाव है, पिछले वर्ष भी उन्होंने भिण्ड में बहुत से स्थान पर पौधारोपण किया था।
पौधारोपण के दौरान प्रदेश सचिव सौरभ बघेल ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। वृक्षों से हमें शुद्ध वायु (ऑक्सीजन), कई प्रकार की औषधियां प्राप्त होती हैं, जो हमें बीमारी से निजात दिलाती है, पेड़-पौधे वर्षा कराने में बहुत सहायक होते हैं, इसलिए हमें मिलकर वृक्षों की कटाई पर रोक लगानी है, अगर पेड़ पौधे खत्म हो जाएंगे तो मनुष्य एवं जीव जंतुओं का जीना मुश्किल हो जाएगा। अगर प्रत्येक मनुष्य वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाए तो संपूर्ण वातावरण प्रदूषण से मुक्त हो जाएगा और जिससे हमें शुद्ध वायु प्राप्त होगी।

बघेल यूथ यूनियन ग्रुप के अध्यक्ष अरविन्द बघेल ने कहा कि हम जन्मदिन या अन्य कोई भी उत्सव पर कमसे कम एक पेड़ लगाकर मनाए तो दुगुना आनंद आएगा। इस अवसर रमेश बघेल, इस्माइल खान, जीतेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र, नीरज, जाकिर खान, सिद्धार्थ सिंह बघेल, राजनारायण, राधेश्याम, बेबी, विमला देवी, गंगाश्री, कविता आदि उपस्थित रहे।