नेता प्रतिपक्ष के समक्ष सरपंच समेत एक दर्जन लोग कांग्रेस में शामिल
भिण्ड, 03 जून। दबोह क्षेत्र के फरदुआ गांव में ग्राम पंचायत की सरपंच राधा शर्मा के साथ एक दर्जन भाजपा समर्थक कांग्रेस पार्टी की विचाराधारा से प्रभावित होकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाव में छेद हो चुके हैं। अब नाव डूब रही है, इसलिए घोषणाओं का अंबार लगा रहे हैं। सरकार का खजाना खाली कर चुके हैं, पूरे देश में सर्वाधिक मप्र में शिवराज सिंह चौहान की घोटाले की सरकार साबित हुई है। जनता ने मन बना लिया है, चारों तरफ कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है, जिससे भाजपा के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार में प्रति माह महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपए मिलेंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में, 100 यूनिट बिजली फ्री, 200 यूनिट पर आधा बिजली बिल वसूला जाएगा। बंदूक का लाइसेंस दस साल में एक बार रिन्यू करने की सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर लहार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा राजू मोलिया ने भाजपा समर्थक लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिसमें सरपंच राधा शर्मा के साथ रमाकांत शर्मा एडवोकेट, अशोक उपाध्याय प्रेमनारायण शर्मा, भगमंथ पाल, जगमोहन शर्मा, ब्रजकिशोर शाक्य, ग्याशी शाक्य, रमेश दुबे, फूपराम शाक्य, रामलखन शाक्य, मानसिंह पाल, भगवान सिंह पाल, उदय सिंह परिहार, संतोष राठौर आदि लोग शामिल हैं। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता केशव सिंह राजावत, पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष हाकिम सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रमाशंकर सिंह चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।