भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव चुघ आज भिण्ड आएंगे

भाजपा की सोशल मीडिया इंफक्यूंसर मीट में होंगे शामिल

भिण्ड, 03 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ चार जून को दोपहर 12 बजे संस्कृति मैरिज गार्डन भिण्ड में सोशल मीडिया इंफक्यूंसर मीट को संबोधित करेंगे। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष/ पदाधिकारी, मध्डल अध्यक्ष/ महामंत्री, सोशल मीडिया के जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र, बूथ तक के प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ जिले के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे एवं सोशल एक्टिविटीज के संबंध में विस्तार से चर्चा कर सभी का मार्गदर्शन करेंगे।