गिरगांव मण्डलम के ग्रामों में गांधी चौपाल कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 25 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा गिरगांव मण्डलम के खडेर, हबीपुरा, भगौरा, बुघराई, निवरौल, बगथरा, पिपाहड़ा, इटाईदा, गिरगांव में हाथ से हाथ जोड़ों एवं गांधी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू जगदीश माहौर, जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बसेडिया, एडवोकेट तिलक सिंह राजौरिया, कैलाश गुर्जर, कैलाश माहौर, जनपद सदस्य संजय जाटव, पिंकी उच्चाडिय़ा, देवदत्त चौधरी, रामहेत जाटव, देवेन्द्र पाठक, महेश कौशल, बबलू बरैया आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।